Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट की बैठक संपन्न, बच्चों को वितरित की कापी-किताबें...

रिपोर्ट-विनय गुप्ता 

प्रयागराज : सामाजिक सरोकारों के तहत कार्य कर रहे श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को एक बैठक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 28 मई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने की। बैठक में ट्रस्ट की आगामी सामाजिक गतिविधियों, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत ट्रस्ट की ओर से बच्चों को कापी, किताब और पेंसिल का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव प्रेमचंद, उपसचिव पंकज पांडे, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीला पांडे, विकास केसरवानी, विनोद कुमार पांडे, नीरज पांडे, मीनू पांडे तथा मीडिया प्रभारी विनय गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
कार्यक्रम का समापन बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments