Ticker

6/recent/ticker-posts

भरवारी मंडी सहायक ने पकड़ा चालक लदा ट्रक, अवैध रूप से हो रहा था परिवहन...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में खाद्यान्न परिवहन से जुड़ी बड़ी कार्यवाही करते हुए मंडी प्रशासन ने 35 टन चावल से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। यह कार्यवाही मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार भरवारी मंडी, कौशाम्बी में तैनात मंडी सहायक लवलेश सिंह को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में चावल लादकर बिना आवश्यक दस्तावेजों अथवा नियमों का पालन किए परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मूरतगंज स्थित पक्का तालाब के पास वाहन की जांच की। जांच के दौरान ट्रक में लगभग 35 टन चावल लदा मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चावल से लदा यह ट्रक चित्रकूट जनपद के राजापुर क्षेत्र से प्रयागराज की ओर जा रहा था। मंडी अधिकारियों द्वारा वाहन चालक से परिवहन संबंधी दस्तावेजों की मांग की गई।

दस्तावेजों की जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर ट्रक को तत्काल कब्जे में ले लिया गया। मंडी प्रशासन के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के बाद संबंधित नियमों के तहत जुर्माना वसूला जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अवैध तरीके से कृषि उपज और खाद्यान्न के परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से अवैध खाद्यान्न कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए ऐसे मामलों में नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्यान्न परिवहन में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments