Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व प्रधान मनोज हेला की इलाज के दौरान मौत, आलमचंद्र गांव में शोक की लहर...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव के पूर्व प्रधान मनोज हेला की गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मनोज हेला रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही उनकी मौत की खबर गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर जुट गए। पूरे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और हमलावरों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं ग्रामीणों में भय और आक्रोश भी साफ देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments