Ticker

6/recent/ticker-posts

भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया गया मीठा सरबत, मां काली मंदिर के पास लगा सेवा शिविर...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


प्रयागराज : भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से पूरामुफ्ती क्षेत्र में समाजसेवियों द्वारा सरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीटी रोड स्थित मां काली मंदिर के पास लगाए गए इस सेवा शिविर में राहगीरों, वाहन चालकों और यात्रियों को ठंडा मीठा सरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। गुरुवार को दोपहर की तेज तपिश के बीच बड़ी संख्या में लोग शिविर पर पहुंचे और समाजसेवियों के इस प्रयास की सराहना की। वहीं आयोजनकर्ताओं ने बताया कि लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए राह चलते लोगों को राहत देने के लिए यह सेवा कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों को पानी एवं शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों ने लोगों से गर्मी में सावधानी बरतने, अधिक से अधिक पानी पीने और अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने की अपील भी की। सरबत वितरण के दौरान माहौल पूरी तरह सेवा भाव और सामाजिक सौहार्द से भरा नजर आया।

इस मौके पर अचल बाबा, सतीश बाबा, सुरेश सिंह पत्रकार, गौरव डेंटर, राकेश चाय, अनवार अहमद अंसारी, आयुष पटेल, आशुतोष पटेल, संजय मिस्त्री, अनूप गुप्ता, ओम प्रकाश पटेल, अफसर अहमद, अन्वी इंटरप्राइजेज, आकाश कुमार, अलहक अहमद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। आयोजन में स्थानीय युवाओं और व्यापारियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments