Ticker

6/recent/ticker-posts

महिलाओं समेत पूरे कुनबे पर हमला, पीड़ित परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग...

रिपोर्ट-संदीप कुमार 

कौशाम्बी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव में बुधवार सुबह एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों ने पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, सविता देवी पत्नी बीरबल के घर पर महेश, गोरेलाल समेत आधा दर्जन से अधिक लोग पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में सविता देवी, उनके पति बीरबल, सास तथा ननद मालती देवी घायल हो गईं। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं को जमीन पर पटककर भी पीटा, जिससे कई लोगों के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद घायल पक्ष मंझनपुर कोतवाली पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों का आरोप है कि उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने के बजाय पुलिस ने उन्हें ही हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों के साथ नरमी बरती गई। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि पुलिस की ओर से घटना के संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आरोप पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments