Ticker

6/recent/ticker-posts

ओवरलोड बालू ट्रैक्टर का कहर, बच्चों संग जा रहे अधेड़ को मारी टक्कर...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां ओवरलोड बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिक्की सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अधेड़ और उसके साथ स्कूल जा रहे बच्चे घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, चक बख्तियारी परसीपुर निवासी लल्लू सरोज शनिवार सुबह अपने बच्चों को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से कुछ दूरी आगे बढ़े, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर ओवरलोड बालू से भरे ट्रैक्टर और ट्रक बेलगाम दौड़ रहे हैं, लेकिन पुलिस और यातायात विभाग इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। लोगों का आरोप है कि निर्धारित क्षमता से अधिक लोड होने के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो देते हैं।

जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय केवल औपचारिकताओं तक सीमित नजर आते हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन ओवरलोड वाहनों पर कब लगाम लगेगी और सड़क हादसों पर कैसे रोक लगेगी।

Post a Comment

0 Comments