Ticker

6/recent/ticker-posts

मूरतगंज बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, चौकी प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र की मूरतगंज पुलिस चौकी के प्रभारी कालिका प्रताप सिंह ने रविवार को पुलिस बल के साथ मूरतगंज चौराहे एवं बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और पटरी पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे आवागमन को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया गया। चौकी प्रभारी ने सड़क पर वाहन खड़े करने वाले ऑटो रिक्शा चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दुकानदारों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानें सड़क और पटरी पर न लगाएं तथा निर्धारित सीमा के भीतर ही व्यापार करें।

कालिका प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क और पटरी पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही और कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Post a Comment

0 Comments