Ticker

6/recent/ticker-posts

तालाब में डूबने से चचेरी बहनों की मौत, परिजन में मचा कोहराम...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर माखूपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में नहाने गईं दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों बालिकाएं गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वे डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाला गया।
परिजन तत्काल दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार मोबिन अहमद जिला अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से मिलने वाली आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments