Ticker

6/recent/ticker-posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सरवा काजी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद  वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक से जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बदलेपुर निवासी राकेश यादव पुत्र रामपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मूरतगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है तथा मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

0 Comments