Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती में विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया जनसंवाद, सुनीं लोगों की जन समस्याएं...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के पूरामुफ्ती स्थित चनरहा तालाब बस्ती में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। विधायक ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तथा बच्चों को मेलोडी टॉफियां भी वितरित कीं। जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों और बस्तीवासियों ने बिजली, पेयजल, सड़क, रास्ता, नाली निर्माण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग करते हुए बताया कि कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर विधायक ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "विपक्ष के लोग एसी कमरों से बाहर निकलें, तब उन्हें जनता की वास्तविक समस्याओं का पता चलेगा।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट संदेश है कि जनप्रतिनिधियों को राजा नहीं, बल्कि जनता का सेवक बनकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर पश्चिमी की जनता ने उन्हें लगातार दो बार विधायक बनाया है और वे हमेशा जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने का प्रयास करते रहे हैं।

कार्यक्रम में राजकुमार सरोज, शिव कुमार प्रजापति, कृष्ण कुमार रैदास, कल्लू प्रजापति, अजय कुमार पाल, दिरगज प्रसाद सरोज, दरबारी लाल सरोज, कलावती सोनकर, गुड़िया देवी सोनकर, गबर सोनकर, मंजू देवी सरोज, उर्मिला देवी सरोज, बसंती देवी सरोज, राजकुमारी प्रजापति, कविता कुमारी सरोज, साबित कुमारी सरोज, महेश यादव, राजू प्रजापति सहित अनेक ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल मौर्या, सत्य प्रकाश उर्फ पिंटू कुशवाहा, कुर्बान अली, राजू सिंह, बलबंत राय, छत्रपति पटेल, श्रवण पासी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments