ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : मोहर्रम के पवित्र माह में कर्बला के शहीदों की याद में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावल कलां निवासी वरिष्ठ समाजसेवी सानू असरावे ने विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ठंडे शरबत की सबील लगाकर राहगीरों और अकीदतमंदों को शरबत वितरित किया। भीषण गर्मी के बीच इस पहल की लोगों ने सराहना की। इन दिनों जिले में मोहर्रम के अवसर पर मजलिस, मातम, जुलूस और ताजियादारी का दौर जारी है। बड़ी संख्या में लोग एक गांव से दूसरे गांव तक धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सानू असरावे ने शरबत वितरण का आयोजन किया। समाजसेवी सानू असरावे स्वयं सबील स्थल पर मौजूद रहे और अपने हाथों से लोगों को शरबत पिलाया। इस दौरान राहगीरों, युवाओं और बुजुर्गों ने शरबत ग्रहण कर आयोजन की सराहना किया।
सानू असरावे ने कहा कि कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों ने सत्य, इंसाफ और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी याद में शरबत की सबील लगाकर प्यासों को पानी और शरबत पिलाना सेवा और इंसानियत का संदेश देने का माध्यम है। मोहर्रम के मौके पर आयोजित इस सेवा कार्य ने आपसी भाईचारे, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सहयोग और इंसानियत की भावना को मजबूत करते हैं।
0 Comments