Ticker

6/recent/ticker-posts

जमीनी विवाद लेकर हुआ खूनी संघर्ष, गांव में पुलिस बल तैनात...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मितुवापुर गांव में शनिवार को लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज भेजा। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार शाम करीब पांच बजे विवाद फिर बढ़ गया। पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष से फुल्की पत्नी फूलसिंह, फूलसिंह पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल, विमल सिंह, कमल सिंह और कुँवर सिंह घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से कंधई लाल पुत्र नोखे लाल, महेंद्र पुत्र संगम लाल तथा संतलाल पुत्र महेंद्र को चोटें आईं। सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उपचार कराया गया है।

सूचना पर मूरतगंज पुलिस चौकी प्रभारी कुमार शंकारम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments